इवेंट मैनेजर की हत्या के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, मुख्य आरोपी विमल है गिरोह का सरगना

बरेली। जनपद मे इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या कर शव जंगल में दबाने के आरोपियों पर बारादरी थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की घटनाएं करते हैं। पूजा राना की हत्या कर उसके जेवर गायब भी गायब कर दिए थे। बारादरी थाने में दर्ज की गई गैंगस्टर की रिपोर्ट में बताया गया है कि गैंग लीडर हाफिजगंज के बड़ेपुरा गांव निवासी विमल कुमार है। उसके गिरोह में डेलापीर का सोहिल खान और जवाहर नगर हाफिजगंज निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। यह तीनों मिलकर चोरी की घटनाएं करते है। बारादरी के दुर्गानगर क्षेत्र में रहने वाली इवेंट मैनेजर पूजा राना 12 जनवरी को घर से निकली थीं। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। विमल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट कराई गई। विमल की निशानदेही पर रिठौरा के जंगल में दबाया हुआ पूजा का शव बरामद किया गया। शव को जंगल में जमीन के नीचे दबाया गया। इसके बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम कर उसके साथी सोहिल खान और अनिल के नाम बढ़ाए गए। तीनों को जेल भेज दिया गया। विमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। विवेचना मे पता चला था कि जब पूजा घर से निकली तब जेवर पहने हुए थी जबकि उसका शव बरामद हुआ तो जेवर गायब था। मुख्य आरोपी विमल को रिमांड पर लेकर जेवर बरामद किए गए। पुलिस ने विमल और सोहिल के खिलाफ हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था, जबकि अनिल के खिलाफ साक्ष्य मिटाने के आरोप में चार्जशीट लगाई थी। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि विवेचना में स्पष्ट हुआ कि पूजा का अपहरण हत्या कर उनके जेवर गायब करने के लिए किया गया था। बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *