बारिश मे चार जगह दीवार गिरी, दो महिला समेत तीन की मौत

बरेली। तेज बारिश के दौरान सीबीगंज, सिरौली व किला थाना क्षेत्र में हुए चार हादसों में दो महिलाओं और एक बालक की मौत हो गई। वहीं, सात बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सीबीगंज के गांव बल्ला कोठा में रहने वाली 25 वर्षीय गनेशी देवी गुरुवार सुबह तेज बारिश के दौरान घर के बाहर जानवरों को चारा डालने गई थी। इसी दौरान मकान की दीवार गनेशी देवी के ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गई। लोगों ने मलबा हटाकर गनेशी देवी को बाहर निकला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वही सिरौली के गांव अंजनी में गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बारिश बंद होने के बाद प्रताप के खाली पड़े जर्जर मकान की दीवार गिरने से वहां बैठी 62 वर्षीय सुदामा देवी, उनकी नातिन चार वर्षीय रिया और पड़ोसी का दस वर्षीय बेटा राजा उसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। तब तक सुदामा देवी और राजा की मौत हो चुकी थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *