बरेली। सपा मुखिया अखिलेश यादव के संदेश को बरेली में फैलाने आए डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि मौर्य समाज अब जागरूक हो चुका है। उन्होंने भाजपा पर पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों पर भी चिंता जताई। सपा मुखिया अखिलेश यादव के संदेश को अपने समाज में पहुंचाने लखनऊ से बरेली पहुंचे डॉ. नवल किशोर शाक्य ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ शाक्य ने कहा कि समाज के बीच संवाद और आपसी समन्वय से ही सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि मौर्य समाज अब पूरी तरह जागरूक हो चुका है और भाजपा के लुभावने जुमलों में अब कतई नहीं आने वाला। भाजपा ने पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों पर डाका डाला है और केवल वोट बैंक की राजनीति की है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा विद भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय की अनदेखी भाजपा का असली चेहरा उजागर करती है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा केवल धर्म और विभाजन की राजनीति के सहारे सत्ता में बनी रहना चाहती है, जबकि धरातल पर विकास शून्य है।।
बरेली से कपिल यादव
