मां गंगा महारानी की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

बरेली। श्री गंगा महारानी पुष्पधा कमेटी की ओर से सोमवार को मलूकपुर कसगरान से मां गंगा महारानी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां गंगा हमारी संस्कृति और आस्था की जीवनधारा हैं। शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश देती है। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। गंगा महारानी के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा मलूकपुर गंगा महारानी मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी, कुंवरपुर, जसौली, किला रोड, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, शाहमतगंज और कालीबाड़ी के पास से थाना कोतवाली के सामने से बिहारीपुर पुलिस चौकी बिहारीपुर ढाल से होते हुए वापस गंगा महारानी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुमित सैनी, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, ऋषि कश्यप, विकास पासवान, बंटी वाल्मीकि, दीनानाथ सिंह और सुबोध अग्रवाल समेत कमेटी के पदाधिकारी, सेवादार और श्रद्धालु मौजूद रहे। गंगा यात्रा में कई थानों की पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। शोभायात्रा में 40 रथों पर सजी सुंदर-सुंदर झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया। नाथ नगरी सेवा समिति ने की पुष्प वर्षा : मलूकपुर कसगरान स्थित गंगा महारानी मंदिर से गंगा महारानी की शोभायात्रा पर नाथ नगरी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई। विकास मेहरोत्रा, विवेक कक्कड़, मुनीश कुमार, इन्द्रर्दव त्रिवेदी, शिवा कवकड आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *