बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जल्द बड़ा आंदोलन करने की बात कही। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का गठन सामाजिक न्याय और पीडीए की मूल भावना को ध्यान में रखकर किया गया है। जिसमें हर वर्ग और समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी ताकत से संगठन के लिए काम करना होगा। नवनियुक्त महासचिव राजकुमार पाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, बृजेंद्र पटेल, बृजेंद्र सिंह, जितेंद्र मुंडे, पीयूष वर्मा, प्रदीप मौर्य, रईस मियां, तनवीर उल इस्लाम आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
