बरेली- बरेली कॉलेज बरेली परिसर में उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम कीआयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा हर किसी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए. हम सबकी जिम्मेदारी है की अगली जनरेशन के लिए हम अधिक से अधिक पेड़ छोड़ कर जाएं जिससे कि जीवन और आसान हो सके और उन्हें प्रदेश में रिकॉर्ड पौधारोपण की भी बात कही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में भी उत्तर प्रदेश सरकार के इस पहल की प्रशंसा की. इससे पहले सीफ फारेस्ट कंजर्वेशन श्री पी पी सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर दीक्षा भंडारी IFS आदि द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार को पुष्प देकर सम्मानित किया.. बरेली कॉलेज के विशाल परिसर में एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रमुख रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार तथा डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा अनुज शर्मा संजीव सक्सेना इको क्लब के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा बरेली कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर खरे आदि शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चित्र देखकर सम्मानित किया उसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डॉक्टर अरुण कुमार के साथ दर्जनों पौधे लगाए गए उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने पर शिक्षकों की प्रशंसा की आभार के रूप में फॉरेस्ट ऑफीसर वैभव चौधरी इत्यादि द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम में मंत्री डॉ अरुण कुमार ने शिक्षकों को किया सम्मानित लगाए वृक्ष
