बरेली। जन्माष्टमी पर प्रशासनिक अफसर व जनप्रतिनिधियों ने मीरगंज, बहेड़ी, भमोरा आदि स्थानों पर गोशालाओं में पूजन कर गोवंशों को गुड़, फल व चोकर खिलाया। मीरगंज : एसडीएम निधि शुक्ला ने शुक्रवार को नगर पंचायत शाही स्थित कान्हा गोशाला पहुंचकर गोवंशों का पूजन किया। उन्होंने गायों को फल और गुड़ खिलाकर गोसेवा का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल, ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नायब तहसीलदार सिमरन लेखपाल लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे। वही तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने गांव चुरई दलपतपुर स्थित बृहद गोशाला में पहुंचकर गोवंशों का पूजन किया। गायों की आरती उतारी और उन्हें गुड़, केले व चोकर खिलाया। भमोरा : ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव, एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार अतुल कुमार व ग्राम प्रशासक अमर सिंह ने ग्राम पंचायत प्रेम राजपुर स्थित गोशाला में गोपूजन किया। गायों को गुड़ व फल खिलाए। ग्राम पंचायत सिरोही में एसडीएम सुशील कुमार और नरेंद्र सिंह ने गोशाला में गायों को फल और खाद्य सामग्री खिलाई। बहेड़ी: एसडीएम गोपाल शर्मा ने कान्हा गोशाला में गोपूजन कर गायों को केले खिलाए। गोशाला प्रभारी तथा स्वास्थ्य निरीक्षक अहमद हसन को आदेशित किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। वहीं, गांव बांसबोझ में गो संरक्षण केंद्र में तहसीलदार भानू प्रताप सिंह ने गोपूजन किया। फरीदपुर : एडीएम पूर्णिमा और एसडीएम विदुषी सिंह ने ग्राम पचोमी स्थित गोशाला में पूजन कर गोवंश को गुड़ और फल खिलाए। पूजन प्रो. डॉ. अमन मिश्रा ने कराया। वहीं, तहसीलदार प्रशान्त अवस्थी ने वृहद गौवंश संरक्षण केंद्र, करतौली का का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाया। नवाबगंज : गांव अधकटा नजराना स्थित वृहद गोशाला में विधायक डॉ. एमपी आर्य और अधिकारियों ने गोवंशों को गुड़ खिलाकर सेवा की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, एसडीएम सचिन यादव, तहसीलदार सतेन्द्र कटियार, खंड विकास अधिकारी महेश चंद शाक्य, शशि कपूर, रामपाल गंगवार, देवेश देवल, महेंद्र गंगवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वही विधायक व एसडीएम ने मधु नगला स्थित गोशाला में पूजन कर गायों को गुड़ खिलाया।।
बरेली से कपिल यादव
