बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज। प्रिटी पैटल्स किड्स जोन मे राधा-कृष्ण एवं मुरली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक पोशाके पहनकर सभी का मन मोह लिया। उनकी सुंदर वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आकर्षित किया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता मे श्रीजी ने प्रथम, सनाया ने द्वितीय सान्वी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही मुरली प्रतियोगिता में राज प्रथम, जिकरा द्वितीय आन्या तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल भिटौरा कैंप के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह की धर्मपत्नी उर्मिला सिंह रही। उन्होंने विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया तथा बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता एवं प्रबंधक दिनेश पांडे ने सभी अतिथियों, बच्चों एवं अभिभावकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। वही नवाबगंज मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बे के बहोर नगला रोड पर स्थित स्कॉलर्स ड्रीम लैंड स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक टीआर गंगवार व प्रधानाचार्या दीक्षा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं हाफिजगंज के एआरएम हायर सेकंड्री स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया। राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अशरफ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुज शर्मा, सीमा, प्रेमकला, नेहा, शशि, लक्ष्मी, संगीता, निहामत, अवनीश, वेदराम, तालिब, यशवंत, इमरान आदि मौजूद रहे।
बरेली से कपिल यादव
