पटाखा दुकानों पर प्रशासन का छापा, कारोबारियों मे मचा हड़कंप

बहेड़ी, भमोरा, बरेली। प्रयागराज और कौशांबी में पटाखों से जुड़ी घटनाओं के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को एसडीएम गोपाल शर्मा और सीओ अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर की पटाखा बिक्री की दुकानों और भंडारण स्थलों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने पटाखा दुकानदारों से बिक्री का लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, पटाखों की मात्रा और भंडारण की व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिकारियों ने आग से बचाव के लिए दुकानों और भंडारण स्थलों पर किए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। एसडीएम गोपाल शर्मा ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही पटाखों का भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण न किया जाए और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई छापेमारी से पटाखा कारोबारियों में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। वही भमोरा मे जन्माष्टमी, दीपावली को लेकर विस्फोटक सामिग्री का भंडारण रखने वाले संस्थानों पर जरूरी उपकरणों विस्फोटक बेंचने के लाइसेंस आदि की जानकारी लेने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने गुरुवार को देवचरा और खेड़ा की दुकानों का निरीक्षण किया। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने खेड़ा के मार्डन आतिशबाजी एंड मसूदी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। गोदाम पर फायर की सामिग्री तथा दस्तावेज मिले, देवचरा मे कश्यप ट्रेडर्स एंड जनता आंतिशबाजी का भी निरीक्षण किया, यहां फायर उपकरण न मिलने पर नाराजगी जताई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *