लाइव मॉनीटरिंग से जोड़े जाएंगे सभी कस्तूरबा स्कूल

बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के विषय में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी 18 बा स्कूलों को लाइव मॉनीटरिंग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बहेड़ी के स्कूल में दो महीने से गायब रसोईया की सेवा समाप्त करने और बिथरी के बा स्कूल से बीआरसी को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीते दिनों सभी 18 बा स्कूलों का निरीक्षण कराया था। उन्होंने निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिथरी चैनपुर के कस्तूरबा स्कूल में बीआरसी संचालित है। उसे शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जिन स्कूलों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है उसकी एक सूची उपलब्ध कराई जाए जिससे कि शिफ्टिंग का कार्य कराया जा सके। कस्तूरबा विद्यालयों में जाने वाली स्वास्थ्य टीमों में महिला चिकित्सक अनिवार्य रूप से होने को कहा गया। उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग कहीं भी निरीक्षण करने जाए तो भोजन की गुणवत्ता को स्वयं भी चेक करें। बच्चों से स्टाफ से अलग बात की जाए। शिक्षकों से भी सवाल पूछें। इसके साथ ही पीआरडी के जवानों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण करने व सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता भी चेक करने के निर्देश दिये गये। बैठक में बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे पढ़ रही छात्रा शिखा गंगवार ने बीते दिनों नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। शिखा को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *