फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे युवक और उसकी मंगेतर को घेरकर नकदी और मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बदमाशों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फरीदपुर के सुकटिया गांव के सत्य प्रकाश अपनी मंगेतर मंजू के साथ बाइक से पहलेश्वर नाथ मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आए थे। युवक अपनी मंगेतर के साथ वापस घर लौट रहा था। साठा पुलिया के नहर रोड पर घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक ली। बदमाशों ने युवक और उसकी मंगेतर के मोबाइल और 3650 रुपये नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युगल को बेहरमी से पीटा। बदमाश लूटपाट करके भाग रहे थे। इसी दौरान युवक और उसकी मंगेतर ने चीख पुकार की। मंदिर पर बैठे लोगों ने दो को घेरकर पकड़ लिया। वही एक बदमाश लोगों के घेराबंदी से छूटकर भाग निकला। ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम भूरे खां गोटिया निवासी अरमान व फहीम बताया। पकड़े गए दो बदमाशों से 2500 नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए है। फरार बदमाश का नाम अनीश बताया जा रहा है। सत्य प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पुलिस ने तीसरे बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए बदमाश भूरे खां गोटिया निवासी अरमान और फहीम को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भडाना ने बताया कि फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
