बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। घरेलू कलह से परेशान होकर महिला आत्महत्या करने को रेलवे ट्रैक पर बैठ कर ट्रेन आने का इंतजार करने लगी। पुलिस और रेलवे कर्मियों की सतर्कता से उसे बचा लिया गया। पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटा कर समझा-बुझाकर पति के साथ घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया सोमवार को शाही क्षेत्र की निवासी शिवानी उर्फ ममता का पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शिवानी नाराज होकर दोपहर करीब एक बजे धनेटा क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ कर आत्महत्या करने को ट्रेन आने का इंतजार करने लगी। ट्रैक पर काम कर रहे रेल कर्मियों ने फाटक पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाकर समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस और रेलकर्मियों की सतर्कता से महिला की जान बच गई।।
बरेली से कपिल यादव
