बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसान एकता संघ ने सोमवार को किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा को सौंपा। केंद्र सरकार की मनमानी को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। किसान नेता डाक्टर रवि नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा से मिलने रामगंगा अस्पताल बदायूं रोड पहुंच गये। विधायक एक घंटा के बाद भी किसानों का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। किसान वहीं अस्पताल के बाहर धरना देकर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद विधायक पहुंचे। ज्ञापन लेकर समस्याओं को सुना। डाक्टर रवि नागर का कहना है, 2020-21 में किसान संयुक्त मोर्चा को केंद्र सरकार ने किसानों से जुड़ी कई मांगों के पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में सरकार भूल गई। किसान परेशान हैं। विधायक डाक्टर राघवेंद्र शर्मा को ज्ञापन देने के समय डाक्टर रवि नागर के साथ वीर सिंह यादव, गिरीश गोस्वामी, संजय यादव, विजय कुमार आदि बड़ी संख्या में किसान नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
