गौरी शंकर धाम पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक

गुलड़िया, भमोरा, बरेली। गौरी शंकर धाम मंदिर पर तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने को भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह जाम भी लगा। सोमवार को जलाभिषेक करने को भक्त हरिद्वार व कछला से जल लेकर बीती रात से ही अपने वाहनों से गौरी शंकर सिद्ध पीठ पहुंचने लगे। सुबह तड़के से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया जो दिन भर जारी रहा श्रद्धालु व कांवड़िया अपने-अपने वाहनों पर लगे डीजे की ध्वनि पर नाचते गाते जलाभिषेक करने पहुंचे। दिन चढ़ने पर जलाभिषेक के लिए भीड़ और अधिक बढ़ने लगी जो पूरे दिन तक जारी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगी बैरिकेडिंग की जाली टूट गई। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए पंडित पुजारी राम जी शुक्ला ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए कावड़ियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। सीओ अजय कुमार, सिरौली थाना प्रभारी रोहित कुमार भी तैनात रहे। मंदिर समिति के प्रधान ज्ञानचंद लोधी, मोहन लाल वर्मा, मंगली राम, शिवा आदि मौजूद रहे। वही भमोरा के बमियाना से एक जत्था कछला जल भरने के लिए रवाना हो गया। इस दौरान बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव विशाल सक्सेना, विनोद कश्यप, तेजपाल कश्यप, दीपांशु, सचिन, रचित श्रीवास्तव, विकास ठाकुर, संजू मौर्य, दीपक मौर्य, नन्हे ठाकुर मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *