सावन की फुहारों के संग मनाया तीज का जश्न

बरेली। अग्रसेन पार्क में अग्रवाल सेवा समिति की तरफ से 44वें हरियाली तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री राजीव बूबना, संजय गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण सुसज्जित लड्डू गोपाल प्रतियोगिता रही। सुसज्जित लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में राधिका अग्रवाल प्रथम, प्रीती अग्रवाल द्वितीय, दीपांशी तृतीय रही। इसके साथ ही डांस प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, मिस तीज मेला एवं मिसेज तीज मेला जैसी प्रतियोगिताएं हुई। मेले में मिस तीज का खिताब वृद्धि अग्रवाल को दिया गया और फर्स्ट रनर अप अविका अग्रवाल रहीं। मिसेज मेला का खिताब मेघा अग्रवाल और फस्र्ट रनर अप प्रिया सिंघल रही। डांस में भाविका प्रथम, प्रगवी अग्रवाल द्वितीय, पंखुरी तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में आरती प्रथम, पूजा द्वितीय, मधुरी तृतीय रही। मेले में विभिन्न प्रकार के सजावटी, खान-पान, मनोरंजन एवं घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत डॉ आस्था अग्रवाल, संयोजक डॉ नूपुर गोयल, अमरनाथ अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मुनीष मित्तल, प्रदीप अग्रवाल उमेश अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, सपना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रिशुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *