टेंपो से गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गोरक्षकों ने टेंपो में गोवंश को देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने धनेटा फाटक के पास छापा मारकर टेंपो कब्जे में लेकर गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से मुनत्याज अली एवं ज्ञानसू निवासी नलनगरिया मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ टेंपो से धनेटा फाटक के पास पहुंचकर गोवंश ले जाने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक मुन्तयाज अली के खिलाफ मीरगंज थाने मे भी पूर्व में मुकदमा दर्ज है। एसओ प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *