कैंट विधायक ने सिर पर कलश रख शुरू की समरस्ता संकल्प यात्रा

बरेली। भाजपा के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने शनिवार को नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर में कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान संजीव अग्रवाल ने संत गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी स्थित सीर गोवर्धन से लाई गई माटी से युक्त कलश को सिर पर रखा।विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा प्रत्येक जिले में समरसता संकल्प अभियान चला रही है। इसी के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली जा रही है। कलश वंदन यात्रा वाल्मीकि मंदिर होते हुए मणिनाथ स्थित ब्रह्मदेव मंदिर, सुभाषनगर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से 84 घंटा मंदिर पहुंचीं। यहां से तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर यात्रा का विश्राम हुआ। इस दौरान प्रभु दयाल लोधी, सुधीर भटनागर डब्बल, विष्णु शर्मा, अरुण कश्यप, राज बहादुर सक्सेना, अमरीश कठेरिया, शिशुपाल कठेरिया, रवि अरोड़ा, रितिका किशोर, सागर मौर्या, चित्रा मिश्रा, डॉ. सीपीएस चौहान, जेपीएस पाल आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *