भड़के टैंकर चालक, सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

आंवला, बरेली। पेट्रोलियम टैंकर्स ड्राइवर्स एवं कन्डक्टर्स यूनियन आंवला डिपो ने शनिवार को सुबह करीब 10 बजे डिपो के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डिपो प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुए छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। आश्वासन के बाद शाम पांच बजे तक उनका धरना समाप्त हो गया। ​यूनियन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि चालक पूरा डीजल मांगते हैं, तो उन्हें आधा तेल देकर टाल दिया जाता है। विरोध करने पर चालकों और परिचालकों को धमकाया जाता है। एक गाड़ी में पांच केएल डीजल भरा जाना था, लेकिन लापरवाही के चलते आठ केएल डीजल डलवा दिया गया। अब अधिकारी अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय गाड़ी की टंकी खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि चालकों को पूरा डीजल दिया जाए और धमकाना बंद हो। वर्षों से मिल रहा ओवरटाइम तुरंत बहाल किया जाए। यूनियन लीडर और उनकी गाड़ी का रुका भत्ता दिया जाए। डिपो में बाहरी कंपनी के आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट न हों, स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाए। पुलिस की मौजूदगी में डिपो इंचार्ज राहुल रंजन के समझाने पर कर्मियों ने शाम को धरना समाप्त कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *