राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर में आयोजित जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पूर्व तैयारियों, संगठन की कार्ययोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक मंथन किया गया।
इस बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी. आर. चौधरी , भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, किशनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक हेमराज मीणा, चौहटन विधायक आदू राम, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई , भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर सिंह कानोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, बायतु विधानसभा से प्रत्याशी रहे बालाराम मूंढ, रमेश सिंह इन्दा,धन सिंह मौसेरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
