बरेली। शहर के बाबा बनखंडीनाथ मंदिर से गुरुवार को करीब चार हजार कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने, कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ है। बरेली में कांवड़ियों का ये सबसे बड़ा जत्था माना जाता है। पिछले 30 सालों से इस कांवड़ यात्रा का सिलसिला जारी है। मंदिर के महंत सुधीर नारायण गिरी, मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कांवड़ यात्रा रवाना की। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजे। महंत सतीष राठौर और महंत राजेश राठौतर के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था कछला के लिए रवाना हुआ। इस भव्य कावड़ यात्रा में 250 बैकुंठ कांवड़, 50 कलश कांवड़, 50 खड़ेश्री कावड़ शामिल है। मंदिर के महंत सुधीर नारायण गिरी ने कहा कि 9 अगस्त को ये यात्रा समाप्त होगी। पूरे सद्भाव के साथ यात्रा चलेगी। मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा कि ये जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा है। संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, भाजपा नेता प्रशांत पटेल, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, विशाल राठौर, दीपक राठौर, अजय मौर्या, सत्येंद्र राठौर आदि ने कांवड़ यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। 9 अगस्त-रविवार को श्री बाबा बनखंडीनाथ मंदिर में यात्रा पहुंचेगी। सोमवार प्रातः 4:00 बजे से जलाभिषेक होगा।।
बरेली से कपिल यादव
