बरेली। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार वर्ष 2010 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शंभू कुमार ने बरेली मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बुधवार देर रात अपना पदभार संभाला। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शंभू कुमार इससे पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। अपने प्रशासनिक अनुभव के दौरान उन्होंने शासन स्तर के साथ-साथ विभिन्न जनपदों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडलायुक्त शंभू कुमार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि शासन की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए। पारदर्शिता के समय से विकास योजनाएं संचालित हों, इस पर उनका लगातार फोकस रहेगा। शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम होता दिखना चाहिए। मंडलायुक्त से बुधवार शाम डीएम अविनाश सिंह ने मुलाकात की और बरेली में उर्स व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ आईएएस शंभू कुमार इससे पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। शासन और विभिन्न जनपदों में वह कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। शासन ने मंगलवार को 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे, जिसमें बरेली के मंडलायुक्त रहे भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, लखनऊ के पद पर तैनाती थी।।
बरेली से कपिल यादव
