बरेली। जनपद के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव मे जुलूस निकालने को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने गांव में रहने वाले दूसरे पक्ष के चार लोगों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। इस बात से नाराज होकर गांव के लोग सुभाषनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर के महेशपुरा ठाकुरान मे रहने वाले दो पक्षों में लंबे जुलूस निकालने को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे के जुलूस में विरोध करते थे। बीते दिनों पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर उनके बीच में समझौता करवा दिया। गांव के रहने वाले दिनेश ने बताया कि दूसरा पक्ष बीते दिनों से उनके साथ के लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। आरोप है कि मंगलवार की शाम भी गांव के दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने महेश, नेमपाल, स्वतंत्र भरत और राज बाबू को घेरकर उनकी पिटाई कर दी। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर सुभाषनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घायल पक्ष के लोग देर रात तक थाने के बाहर ही जुटे रहे। वहीं दूसरा पक्ष भी सुभाषनगर थाने पहुंचा और अपनी बात रखी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं है।।
बरेली से कपिल यादव
