कांवड़ियों की सहायता मे जुटी रही पुलिस की टीमें, सेवा के फर्ज निभा रही खाकी

बरेली। कांवड़ यात्रा में पुलिस सुरक्षा के साथ सेवा-सरोकार के फर्ज भी बखूबी निभा रही है। शिवालयों की ओर से बढ़ रहे कांवड़ियों को राह में कोई दिक्कत हो रही है तो पुलिसकर्मी देखते ही उनकी मदद में जुट रहे हैं। कांवड़ जत्थों को फल-सामान उपलब्ध करा रहे हैं। किसी के पैर में जख्म देखकर खाकी वाले तुरंत मरहम-पट्टी करने में भी जुट रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर, मिशन शक्ति सहायता केंद्र और पुलिस सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां जरूरतमंदों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिसकर्मी कई स्थानो पर कांवड़ियों को फल वितरित करती दिखी। सीबीगंज क्षेत्र में एक कांवड़िये के पैर में चोट लग गई। मिशन शक्ति केंद्र पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई। घायल कांवड़िये की पट्टी की गई और उसे आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई। जिसके बाद वह अपनी यात्रा पर आगे बढ़ सके। सिरौली क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर चिकित्सकों की टीम पूरे दिन तैनात रही। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा चिकित्सक टीमों से संवाद बनाकर अस्वस्थ महसूस कर रहे कांवड़ियों के परीक्षण और जरूरत होने पर दवा की व्यवस्था कराने में जुटी नजर आई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *