क्योलड़िया, बरेली। वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए गांव भौआ बाजार के जंगल मे पिंजड़ा लगाया है। उसे घास से ढक दिया है। गांव में तेंदुआ के पगचिह्न देखे गये हैं। भदपुरा ब्लॉक क्षेत्र मे पिछले 10 दिनों से तेंदुआ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने गांव भौआ बाजार पहुंचकर तेंदुआ पकड़ने के लिए मजार के पास उस्मान कुरशी के खेत मे पिंजरा लगाया। उसे घास और चरी से ढक दिया गया। सोमवार को गांव अहरोला तथा मगरसा गांव के जंगल मे तेंदुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया तेंदुआ के दिखने से क्षेत्र में अफरा का माहौल है। ग्रामीण उस्मान कुरैशी, सफीक जादूगर, शाहिद खान, मुन्ने सिद्दीकी, डॉक्टर मुस्ताक, प्रधान जुल्फिकार खान आदि ने बताया कि गांव सतवन पट्टी के खेत में भी तेंदुए के पगचिह्न देखे गए। ग्रामीणों का घरो से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। पहले इसे अमीरनगर, कुंवरपुर तुलसीपट्टी, सिलरा मौजम नगला ठाकुरदास अमीन नगर आदि गांवों में देखा गया, 12 सदस्य टीम ने गांव असुआ शिमरी परशुरामपुर, कुंवरपुर, महेशपुर दर्जनों गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाकर कांम्बिंग कर रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
