आला हजरत के उर्स को लेकर दरगाह कमेटी के साथ आला अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बरेली। सुन्नी-बरेलवी मुसलमानों के मरकज (केंद्र) दरगाह आला हजरत पर उर्से रजवी की तैयारियां जोर-शोर के साथ जारी हैं। आगामी 6 से 8 अगस्त तक उर्स मनाया जाएगा। सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने दरगाह का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी। शाम को पुलिस लाइन में दरगाह के प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस-प्रशासन की मीटिंग हुई। इसमें एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार सहानी और कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी मौजूद है। उर्से रजवी की तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी संतोष कुमार सिंह और एसपी सिटी मानुष पारिख दरगाह आला हजरत पहुंचे। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां से मुलाकात की। तैयारियों के संदर्भ में कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस्लामिया मैदान उर्से रजवी का प्रमुख मंच है। दरगाह कमेटी और नगर निगम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बिजली, पानी-अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्थाएं की जा रही है। उर्से रजवी के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यों का सिलसिला भी जारी है। दरगाह की ओर से हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण किया जा रहा है। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना सुन्नत है। अभी मौसम पौधरोपण के अनुकूल है। उर्से रजवी से लेकर ईद-मिलादुन्नबी तक पौधरोपण जारी रखें। छायादार-फलदार पौधे लगाएं। इसी क्रम में दरगाह परिसर और इस्लामिया मैदान में पौधे लगाए गए। पौधे वितरण में ताहिर अल्वी,नासिर कुरैशी,मंज़ूर रज़ा,साजिद रज़ा,नईम नूरी,अब्दुल अहद,शाद रज़ा, अरवाज़ रज़ा आदि लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *