अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के मुख्यालय प्रभारी बने गौरव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के संगठन प्रमुख हेमंत गंगवार ने गौरव श्रीवास्तव को परिषद का मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और कुशल संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव श्रीवास्तव बरेली जनपद के ग्राम टिटौली के निवासी है। वे लंबे समय से परिषद की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व दिया है। उनका परिवार भी राजनीति, समाज सेवा और गौ सेवा से लंबे समय से जुड़ा रहा है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने इसे संगठन को नई दिशा देने वाला कदम बताया। इस अवसर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौरव श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संगठन का विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से गौ रक्षा के कार्यों को प्रदेश और देश स्तर पर नई पहचान मिलेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *