चित्रगुप्त धाम मंदिर मे संत शिव कुमार का हुआ सम्मान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर टोल प्लाजा स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर मे परम पूज्य संत शिव कुमार महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान मंदिर में दीप प्रज्वलित कर आरती की गई तथा गुरुदेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, राहुल साहू, मंजू कोरी, अजय अरोरा, कैलाश शर्मा, राम गुप्ता, प्रेम कोरी, नरोत्तम मौर्य, बाबूराम कश्यप, मुनेन्द्र शर्मा, कन्हीलाल, धीरेन्द्र सिंह, केसी शर्मा सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *