पैसेंजर ट्रेन मे बिना टिकट सफर करते मिले 60 यात्री

बरेली। बरेली-अलीगढ़ रेलखंड पर मंगलवार को उत्तर | रेलवे के मुरादाबाद मंडल की | टीम ने टिकट चेकिंग व सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान । बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में 60 । यात्री बिना टिकट के सफर करते मिले। जिनसे 31,200 का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में मुख्य टिकट । निरीक्षक बरेली मोहम्मद इमरान के नेतृत्व मे चार टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ टीम ने अभियान चलाया। 54354 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर और वापसी में भी इसी पैसेंजर में टिकट चेक किए गए। बदायूं डिपो की बस में 37 यात्री बिना टिकट मिले : बदायूं डिपो की बदायूं बद्दी मार्ग पर संचालित बस में एमडी स्क्वाड की चेकिंग के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई। अंबाला टोल प्लाजा पर हुई जांच में कुल साढ़े 57 यात्रियों में से 37 बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। एमडी स्क्वाड के टीआई सलमान खान व टीआई शिवम ने मंगलवार को अंबाला टोल प्लाजा पर चेकिंग के लिए इस बस को रोका था। सूत्रों के अनुसार, बदायूं बद्दी मार्ग पर लंबे समय से टिकटों में गड़बड़ी और राजस्व चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। आरएम मो. अजीम ने बताया कि बदायूं डिपो की बस में बिना टिकट यात्री पकड़े जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट आएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *