मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत- डॉ. अरुण

बरेली। विकास भवन सभागार मे बुधवार को सीएम शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत चयनित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मियों व उनके परिवारों को कार्ड वितरित किए गए। वही वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से योजना के शुभारंभके कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और लाभार्थियों ने देखा। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि का वितरण भी शुरू किया गया। नव नामांकित बच्चों को पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी भी प्रदान की गई। इस मौके पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा, भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल रामाज्ञया कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, बीएसए डॉ. विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या मे शिक्षक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *