बहेड़ी मे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली, किया जागरूक

बहेड़ी, बरेली। शासन के निर्देश पर संचालित स्कूल चलो अभियान के तहत बहेड़ी मे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर गोल्डी एवं एसडीएम इशिता किशोर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर तहसीलदार भानू प्रताप सिंह बीईओ दिनेश कुमार जोशी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व और सभी बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व और सभी बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया गया। रैली में तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार जोशी, अफजाल अहमद, केदार सिंह, डॉ. कविंद्र सिंह, नसीम शाह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *