भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव सहजनपुर हेतराम मे नशे की लत से परेशान होकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पिता के साथ नशा करने वाले लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हत्यारोपी बेटे को जेल भेज दिया। एक जून 2025 को भुता के सहजनपुर हेतराम गांव के धीरज मिश्रा ने अपने पिता कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ छैलू महाराज की डंडे से पीटकर हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया। धीरज मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के गिरजेश, राजू व भूरे पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू की। पता लगा कि पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज करने वाले बेटे धीरज मिश्रा ने ही उनकी हत्या की थी। मंगलवार को पुलिस ने धीरज मिश्रा को हिरासत में लिय। पुलिस पूछताछ में धीरज मिश्रा ने पिता की डंडा मार कर हत्या करने खुलासा किया। पिता की हत्या की आरोप में पकड़े गए भुता के सहजनपुर हेतराम के धीरज मिश्रा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके पिता कृष्ण कुमार मिश्रा लंबे समय से शराब, स्मैक और नशीले इंजेक्शन के आदी थे। नशे की वजह से उन्होंने संपत्ति बेच दी। जिससे पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया। 24 जून 2025 की रात कृष्ण कुमार मिश्रा नशे में अपने बेटे धीरज मिश्रा को गांलियां देने लगे। धीरज मिश्रा गुस्से में आ गया और उसने पिता की डंडे से मार कर हत्या कर दी। इसके बाद धीरज मिश्रा ने पिता के साथ नशा करने वाले गांव के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया की पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को जेल भेज दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
