जीजा संग गई युवती, घर से ले गई 30 तोला सोना भी ले गई

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर इलाके में युवती अपने जीजा के साथ चली गई। आरोप है कि वह घर से 30 तोले सोने के जेवर और 50 हजार रुपये भी ले गई है। युवती के पिता ने जीजा, उसके भाइयों और दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इलाके के एक गांव की निवासी महिला ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उन्होंने अपनी बड़़ी बेटी का निकाह भोजीपुरा निवासी युवक से किया था। 29 जून को दामाद और उसका दोस्त उनके घर से उनकी छोटी बेटी को फुसलाकर ले गए। बेटी घर में रखा तीस तोला सोना और पचास हजार रुपये साथ ले गई। दामाद के भाइयों से उन्होंने इसकी शिकायत की तो वे झगड़ा करने लगे। उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। दामाद बड़ी बेटी की पिटाई कर दहेज मांगता था। दहेज नहीं देने पर उसे और प्रताड़ित करता था। कार और बाइक के लिए भी रुपये मांगता था। विरोध करने पर बड़ी बेटी को तेल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश भी की। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *