पांचवें दिन भी अनशन जारी, कार्रवाई न होने से निवेशकों में रोष

बरेली। कैनविज कंपनी से जुड़े पीड़ित निवेशकों का आमरण अनशन रविवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। पीड़ितों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद मुख्य आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अनशन पर बैठे पीड़ितों ने कहा कि कंपनी के संचालकों ने बड़े मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया था। बाद में कंपनी बंद हो गई और निवेशकों की जमा पूंजी फंस गई। कई आरोपी व गुलाटी के प्रमुख एजेंट अब भी खुले घूम रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और उनकी संपत्तियों की कुर्की नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अनशन कर रहे निवेशकों ने कहा कि कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी और उसके लगभग 40 सहयोगियों ने उन्हें गुमराह कर करोड़ों रुपये की ठगी की है। विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज होने और कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे पीड़ितों में आक्रोश और निराशा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *