आंधी मे क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों का 1300 मीटर तार चोरी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बीते दिनों आई तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था चरमराने का फायदा उठाकर चोरों ने सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम लोहार नगला स्थित सरकारी नलकूप और रबर फैक्ट्री कॉलोनी क्षेत्र से करीब 1300 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। विद्युत उपकेंद्र फतेहगंज पश्चिमी के अवर अभियंता रमेश चंद्र ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में दी तहरीर में बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने लोहार नगला स्थित सरकारी नलकूप की लाइन से 900 मीटर, रबर फैक्ट्री कॉलोनी क्षेत्र से करीब 400 मीटर विद्युत तार और गांव धन्तिया जंगल में लगे ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। नलकूप बंद होने से सिंचाई बाधित हो गई है। जेई रमेश गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *