बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील, आयुष्मान कार्ड के बाद भी वसूली का आरोप

बहेड़ी, बरेली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बहेड़ी मे लाइफ लाइन अस्पताल मे छापा मारा और पंजीकरण न होने पर अस्पताल सील कर दिया। अस्पताल में ओपीडी संचालन के साथ मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा था। सीएमओ कार्यालय में शिकायत हुई थी कि बहेड़ी के चचित में लाइफ लाइन अस्पताल में लापरवाही में इलाज से मरीज की मौत हो गई है। सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. अमित कुमार ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम के साथ मंगलवार को अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिला। यहां पर पांच बेड पड़े हुए थे। अस्पताल में ओपीडी का भी संचालन हो रहा था। अस्पताल के दस्तावेज देखने पर पता चला कि इसका सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण ही नही है। इसके अलावा अस्पताल में कई कमियां मिली। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया है। वही फतेहगंज पश्चिमी मे एक निजी अस्पताल मे भी कुछ दिनों पहले एक मरीज की मौत हो गई थी। इस अस्पताल का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में है। दोनों अस्पतालों के नाम मिलते-जुलते भी है।
बिना पंजीकरण चल रहे हैं अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्र
जिले में कई अस्पताल, अल्ट्रासाउंड केंद्र और पैथोलाजी बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। शिकायत पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम छापा मारकर कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले शहर में बेसमेंट में ओटी और एनआइसीयू का संचालन करने पर केजीएन सहारा अस्पताल को सील किया गया था। भोजीपुरा में जीके पैथ लैब को सील किया गया था। डोहरा रोड पर बिना पंजीकरण के चल रहा गुरुजी चेरिटेबल हास्पिटल भी सील किया गया था। यह सभी कार्रवाई 20 दिनों के अंदर मे हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *