साइकिलिंग के माध्यम से फिट रहने को किया प्रेरित

बरेली। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, कैंट बरेली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र में संडे ऑन साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। ‎मुख्य अतिथि आईसीएआई बरेली के चेयरमैन नीरज अग्रवाल, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह और केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद साइकिल रैली को रवाना किया गया।‎ रैली मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर युगवीणा लाइब्रेरी, शास्त्री चौक, बिशप कॉनराड, बीआई बाजार, गांधी उद्यान, कैंट बोर्ड अस्पताल और धोपेश्वरनाथ मंदिर होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम में आईसीएआई, आईटीबीपी, आरपीएफ, कैंटोनमेंट बोर्ड के मेडिकल स्टाफ और आरएन टैगोर स्कूल के सदस्यों ने भाग लिया। रैली के बाद जुम्बा इंस्ट्रक्टर रुचि के निर्देशन में जुम्बा सत्र का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकाली गई साइकिल रैली : स्पोर्ट्स स्टेडियम से रविवार सुबह विश्व साइकिल दिवस और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद विवेक पटेल और वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव मित्तल ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लगाकर पर्यावरण और सेहत की रक्षा का संदेश दिया। सोनेंद्र श्रोतिया, हरी शंकर, नितेश भारद्वाज, करन प्रताप सिंह, सुमित चौरसिया समेत अन्य रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *