बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य की मूल्यांकन प्रणाली मे दस चौकी प्रभारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन चौकी प्रभारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं करगैना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही के फिसड्डी आने पर उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए है। पुलिस कार्यों में गुणवत्ता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा संचालित मासिक मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत अप्रैल की रैकिंग में दस चौकी प्रभारियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मूल्यांकन मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जोगी नवादा चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह को एसएसपी ने दस हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सेंथल चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार को आठ हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भुड़िया चौकी प्रभारी राजू कुमार को सात हजार रुपये, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले टांडाछंगा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार राठी को पांच हजार रुपये, पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले कांकरटोला चौकी प्रभारी जावेद अख्तर को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया है। छठे स्थान पर रहे बैरियर टू चौकी प्रभारी मोहित कुमार को दो हजार रुपये, सातवें स्थान पर रहे बल्लिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को पंद्रह सौ रुपये, आठवां स्थान हासिल करने वाले मॉडल टाउन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को एक हजार रुपये, नवां स्थान हासिल करने वाली सिविल लाइन चौकी प्रभारी कोमल कुड्डू और दसवें स्थान पर रहे कताई मिल चौकी प्रभारी रजनीश कुमार को भी एक-एक हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने चौकी प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। वही एसएसपी ने करगैना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही के खराब प्रदर्शन के कारण उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। वहीं बभिया चौकी प्रभारी दीपक शर्मा, लाल फाटक चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार, रामगंगा चौकी प्रभारी प्रसून कटियार, धौरेरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार, कुतुबखाना चौकी प्रभारी अनूप सिंह, कस्बा आंवला चौकी प्रभारी नितिन शर्मा, मनौना धाम चौकी प्रभारी नरेंद्र राघव, गैनी चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह और बड़ागांव चौकी प्रभारी मनोज कुमार को मूल्यांकन में पिछड़ने के कारण चेतावनी दी है।।
बरेली से कपिल यादव
