यक्ष एप की मदद से दो जेबकतरे गिरफ्तार

बरेली। जनपद की बारादरी पुलिस ने यक्ष एप की मदद से दो जेबकतरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और वारदात के बाद शहर छोड़ देते थे। पुलिस के मुताबिक 31 मार्च को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास भुता के गांव डडिया नवाजिस अली के सलीम बेग की जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो वारदात को अंजाम देने वाले जेबकतरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने यक्ष ऐप की मदद से उनकी पहचान कर तलाश शुरू कर शाहजहांपुर में कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज गिहार बस्ती निवासी रिंकू और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनका तीसरा साथी फर्रुखाबाद में पोस्ट कमालगंज के गांव महरूपुर रावी निवासी अरुण मौके से फरार हो गया। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिंकू के खिलाफ शाहजहांपुर, बदायूं और खीरी में 12 मुकदमे दर्ज हैं। सोनू के खिलाफ शाहजहांपुर और बारादरी में 13 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे शहर छोड़ देते थे, इसलिए पुलिस की पकड़ में नहीं आते थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *