तेजाब पीने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर आरोप

बरेली। जनपद के थाना बारादरी के गोसाई गौटिया मे तेजाब पीने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है जबकि ससुराल वालों ने खुद तेजाब पीने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवादा शेखन निवासी शिवम राठौर ने बताया कि उनकी बहन 25 वर्षीय नैंसी राठौर की शादी करीब 11 साल पहले जोगी नवादा में गोसाई गौटिया निवासी सुमित कुमार से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी कराया गया। इसी बीच 11 मई को ससुराल वालों ने विवाद के बाद नैंसी को तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं मिली। सूचना मिलने पर वे लोग अस्पताल पहुंचे तो नैंसी की मौत हो चुकी थी। वहीं, नैंसी के ससुर धर्मपाल का कहना है कि उसे दौरे पड़ते थे। जिसकी वजह से वह परेशान रहती थी। इसी कारण उसने तेजाब पी लिया। उन लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। सोमवार को दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *