बरेली। जिला अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ ने बड़ा मंगल पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया। महानगर स्थित श्रीहनुमान मंदिर में सुबह डॉक्टर राहुल वाजपेयी, डॉ. दीपक, डॉ. रिषभ, संजीव के साथ अन्य स्टाफ ने सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन किया। उसके बाद महानगर गेट पर भंडारा आयोजित किया गया। इसमें अस्पताल के स्टाफ के साथ ही अन्य लोग शामिल हुए। सिविल डिफेंस ने लगाया शिविर, राहगीरों को बांटा शरबत : नागरिक सुरक्षा कोर के संजय नगर पोस्ट की ओर से संजय नगर में शिविर लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। इस दौरान डिविजनल वार्डन संजय पाठक, शिवलेश पांडेय, आईसीओ गिरीश साहनी, पोस्ट वार्डन राजीव कनौजिया, कृपा शंकर गंगवार, राकेश कनौजिया सचिन सिंह, विवेक मिश्रा, विकास पाठक, उद्देश्य सक्सेना, श्वेता, मोहम्मद तसलीम, उस्मान खान, उत्कर्ष भटनागर, संजीव कुमार समेत अन्य का विशेष सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव
