दस दिनों में लंबित भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बरेली। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार को बिल्बा सभागार मे आयोजित हुई। जिसमें विभागीय कर्मचारियों ने एग्रीमेंट एवं किसान पाठशालाओं के लंबित भुगतान पर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि सभी लंबित समस्याओं का समाधान 4 जून तक कराया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नही हुआ तो 5 जून को कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कृषि उपनिदेशक को ज्ञापन भी सौंपा। बैठक मे संगठन के अध्यक्ष सत्यवीर गंगवार, इन्द्रपाल सिंह, मंत्री विजय गंगवार, बलवीर सिंह, गौरव सिंह यादव सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *