बीमार दिव्यांग बुजुर्ग ने लगाई इच्छामृत्यु की गुहार, कहा- अब जिंदगी हो गयी असहनीय

बरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन निवासी नीरज गुप्ता ने सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से सुनवाई न होने पर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। वह दिव्यांग होने के साथ ही काफी दिनों से बीमारियों से पीड़ित चल रहे है। ज्ञापन मे उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक, शारीरिक व आर्थिक पीड़ा सहन कर रहे हैं। उचित उपचार, सहायता व न्याय न मिलने के कारण जीवन कठित हो गया है। दैनिक जीवन के कार्य करने में भी अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। दाहिने पैर का पंजा कटा हुआ है, दाहिने कान से सुनाई नहीं देता तो आंखों की रोशनी भी कमजोर हो गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन निवासी नीरज गुप्ता ने सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से सुनवाई न होने पर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। वह दिव्यांग होने के साथ ही काफी दिनों से बीमारियों से पीड़ित चल रहे है। इसको लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से सहायता की मांग की लेकिन समस्या का उचित समाधान नहीं हो सका। लगातार पीड़ा के चलते जिंदगी अत्यंत असहनीय हो गई है। ऐसे में कष्टों को ध्यान में रखते हुए समस्या का उचित समाधान कराया जाए। आवश्यक सहायता एवं न्याय प्राप्त नहीं होता है तो उसे इच्छा मृत्यु प्रदान किए जाने की अनुमति दी जाए। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आया था। उसकी सुनवाई एडीएम प्रशासन कर रही थी। इच्छा मृत्यु की जानकारी उनको नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *