बरेली। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कुछ थाना प्रभारियों को चार्ज से हटाकर साइड लाइन भी किया गया है। कोतवाली से इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को हटाकर साइबर क्राइम थाने की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर क्राइम थाने से इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को भोजीपुरा भेजा गया है। भोजीपुरा से इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को कोतवाली और किला एसओ संतोष कुमार सिंह को आंवला थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन से एसआई अचल कुमार को किला थाने का एसओ बनाया गया है। फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को हाफिजगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। हाफिजगंज से इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी को हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ, एसओ फतेहगंज पश्चिमी प्रयागराज सिंह को एसएसआई बहेड़ी बनाया गया है। मीरगंज से इंस्पेक्टर संजय तोमर को सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है और उनकी जगह आईजीआरएस से इंस्पेक्टर रवि कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।।
बरेली से कपिल यादव
