बरेली। सीडीएस की तैयारी कर रही छात्रा को रिवॉल्वर के बल पर धमका कर रिश्ते के मामा ने रेप किया और फिर वह ब्लैकमेल कर बार-बार उसका यौन शोषण करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इज्जतनगर क्षेत्र मे रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सीडीएस की तैयारी कर रही है। फरीदपुर निवासी रिटायर्ड फौजी राकेश बाबू उसका रिश्ते का मामा है। सितंबर 2025 मे वह एनसीसी की जानकारी लेने राकेश बाबू के घर गई तो डरा धमकाकर छेड़छाड़ की। डर की वजह से उसने परिजन को नही बताया। मगर इसके बाद राकेश बाबू उसके माता-पिता के मोबाइल पर फोन करके बात करने लगा। छात्रा का आरोप है कि दिसंबर 2025 मे राकेश बाबू एनसीसी कैंप के बाहर पहुंचा और उसे कार मे ले जाकर रिवॉल्वर के बल पर रेप किया। अश्लील फोटो भी बना लिए। जनवरी 2026 मे आरोपी ने पीलीभीत बाईपास पर उसे रोक लिया और रिवॉल्वर के बल पर फिर से कार मे रेप किया। शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी उनके माता-पिता पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी राकेश बाबू ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने इज्जतनगर थाने मे शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी के पास रिवॉल्वर और राइफल के लाइसेंस भी है। रिपोर्ट भेजकर उन्हें निरस्त कराया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
