शनिदेव की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि, जगह-जगह पर हुए भंडारे

बरेली। श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर मे शनिजयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा स्थापना के बाद यह पहला कार्यक्रम था। सुबह मंदिर के महंत सुशील पाठक ने शनिदेव का विशेष शृंगार कर दरबार सजाया। आचार्य महेश चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मुख्य यजमान दक्ष शर्मा पाराशरी और सहयजमान साक्षी-संजय आयलानी, अंकुर गुप्ता व सोमनाथ गुप्ता ने विधि-विधान से शनिदेव का पूजन, हवन और महाअभिषेक किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ई-रिक्शा से पहुंचे। वहीं शाम को मंदिर परिसर में 11 किलो मावा केक काटकर शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। पंकज राजपूत,डॉ. सौरभ अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, सुभाष पाल, नीरू कक्कड़, सुभाष अरोरा, अनुपम टीबड़ेबाल, इन्द्रदेव त्रिवेदी, विशाल शर्मा समेत अन्य रहे। वही कालीबाड़ी स्थित श्री शनि महाराज मंदिर में बड़े धूमधाम से शनि महाराज की जयंती मनाई गई। जिसमें दुख निवारण के लिए महायज्ञ व आरती की गई। इसके उपरांत हलवा चना का प्रसाद भी बड़ी संख्या में भक्तों को वितरित किया गया। इस मौके पर गौरव राजपूत, मुरारी राजपूत समेत अन्य का विशेष सहयोग रहा। वही जनकपुरी विवेक विहार स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को 21वें विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। पंडित हेमराज, राम, राजू साहनी, संजय चावला, बीना नागपाल, सरिता मिश्रा, बीना बिष्ट एवं मयंक कपूर समेत अन्य रहे। रामगंगा घाट पर शनि जन्मोत्सव पर हुई महाआरती : बरेली। शनि अमावस्या एवं शनि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा शनिवार को शहर में कई आयोजन किए गए। सुबह 11 बजे शनि मंदिर में भव्य सजावट के साथ यज्ञ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शनि देव के निमित्त आहुतियां दी गईं। यज्ञ के बाद शनि महाराज की महाआरती की गई। मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा, शनि देव केवल कर्म फल दाता हैं। आयोजन में हर्षित उपाध्याय, श्याम देवल, सोनेलाल शुक्ला, छोटेलाल साहू, मुकेश सागर, दीपक पुजारी, देवेंद्र पुजारी, आशीष पाठक, प्रखर प्रज्ञा, कमल प्रजापति, सोनू राठौर आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *