विधायक का लापता भतीजा सेटेलाइट बस अड्डे पर घूमता मिला, हरिद्वार मे बिताए दिन

बरेली। जनपद के मीरगंज से भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा का भतीजा फार्मा छात्र अंकित वर्मा सकुशल मिल गया है। वह भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया था। अंकित गुरुवार की शाम सात बजे मंदिर जाने की बात कहकर निकला और देर रात तक हॉस्टल नही लौटा। कॉलेज प्रशासन और परिजनों की सूचना के बाद पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश मे जुट गई। रामप्रकाश ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे के आस-पास उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। उठाया तो वह अंकित का फोन था। अंकित ने बताया कि वह सेटेलाइट पर खड़े हैं और एक ढाबा संचालक फोन से फोन किया है। अंकित ने कहा कि उन्हें वहां से घर ले जाएं। आनन फानन मे रामप्रकाश सेटेलाइट पहुंचे। परिवार के लोगों ने जब बात की तो अंकित ने बताया कि उनकी थीसिस पूरी नही हो पाई थी। जबकि 10 मई तक उन्हें वह कालेज में जमा करनी थी। जिस शिक्षक के अंडर मे वह थीसिस कर रहे थे वह छोड़कर चली गई और दूसरी शिक्षक को-आपरेट नही कर रही थी।इस बात से परेशान थे। इसलिए शांति के लिए वह किसी को बिना बताए हरिद्वार चले गए। अंकित के मिलने के बाद स्वजन ने राहत की सांस ली। विधायक ने बताया कि अंकित को उन्होंने फिलहाल गांव भेज दिया है। जहां उसके माता-पिता रहते है। अंकित ने बताया कि वह हरिद्वार चला गया था। लेकिन वहां जाने की वजह अभी स्पष्ट नही बता रहा है। भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चूंकि अंकित अपना मोबाइल फोन कमरे में ही छोड़ गया था इसलिए यह माना जा रहा था कि वह खुद ही गया था। उसके लौटने की सूचना मिली है। जल्द ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *