फरीदपुर, बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने बुधवार को देर रात दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल अजय को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उसे बरेली ले गई। आरोप है कि वह मनचाहा चक देने का झांसा देकर किसानों से 20 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक की वसूली करता था। उसके पास फरीदपुर क्षेत्र के मल्लहपुर और रहपुरा गांवों का प्रभार है। इन गांवों में वर्ष 2010 से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। किसान कबीरुल हसन, जाकिर अली और मोहम्मद उवैस की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की और आरोपी को बरेली ले आई। चकबंदी लेखपाल अजय तेवतिया बुलंदशहर का निवासी है और वर्ष 2016 मे नौकरी मे आने के बाद से बरेली जिले में तैनात था। उसकी पत्नी सरकारी शिक्षक है। इंस्पेक्टर प्रवीन सान्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप मे लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
