दिन-दहाड़े आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे स्मार्ट मीटर: आतिर हुसैन

सम्भल। स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी ओर गलत बिलिंग के कारण बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ रविवार को सम्भल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन के नेतृत्व में बिजलीघर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आतिर हुसैन ने कहा की स्मार्ट मीटर अब स्मार्ट चीटर बन चुके हैं जो दिन-दहाड़े आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मीटरों के कारण बिजली के बिल कई गुना बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर व्यवस्था की खामियों ने लोगों का जीवन बेहद कठिन बना दिया है। आतिर हुसैन ने मांग की कि पहले से लगे सभी खराब स्मार्ट मीटरों को हटाकर उनकी जगह पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी। आज भी बहुत लोग विरोध में शामिल हैं, लेकिन आने वाले समय में यह आंदोलन हर सड़क, हर मोहल्ले और हर गली तक पहुंचेगा, जिसमे हजारों-लाखों लोग इसमें भाग लेंगे। धरना-प्रदर्शन में विशेष रूप से दानिश, मोहम्मद अयूब, अली फ़राज़, इमरान हुसैन, शौकीन, आज़म, याकूब, शाहनवाज़, इफ्तेखार, मुदस्सर, अतीक, सचिन कुमार, शकीर, रिहान, नसीम, भवन दास, अमर पाल, वीर सिंह, रघुनंदन, खुशीराम, ओमेश कुमार, तौफीक, अतीक, काशिफ सहित काफी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

— सम्भल से सैय्यद दानिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *