जनगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें : राजेन्द्र सिंह चांदावत

राजस्थान/बाड़मेर- जनगणना राष्ट्रीय एवं महत्वपूर्ण कार्य है l इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी l जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने रविवार को जनगणना संबंधित प्रशिक्षण के समापन अवसर पर यह बात कही‌l‌ अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने सुपरवाइजर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने प्रगणकों का पूरा विवरण संधारित रखें और समय-समय पर जनगणना निदेशालय एवं जिला प्रशासन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने आमजन में स्व-गणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि अधिकाधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोई भी क्षेत्र गणना से वंचित नहीं रहे तथा प्रत्येक मकान का सर्वे कर उसे जनगणना नंबर प्रदान किया जाए।

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को जनगणना की तैयारियों के तहत पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ l प्रशिक्षण का आयोजन सांसद सेवा केंद्र, जिला परिषद सभागार और पंचायत समिति सभागार में किया गया। इसी तरह बाड़मेर नगर परिषद सभागार में दो बैचों का समापन रविवार को हुआ। प्रत्येक बैच में 35 से 40 प्रगणक और 4 सुपरवाइजर ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया गया l ताकि आगामी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।

इस दौरान बाड़मेर तहसीलदार हुकमीचंद, आयुक्त भगवत सिंह परमार,जिला जनगणना सेल से सहायक सांख्यिकी अधिकारी कैलाश ओझा, ईश्वर लाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *