बरेली। समाजवादी पार्टी के एसआइआर प्रभारी, पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी प्रकोष्ठ अपना अपना कैलेंडर तैयार करें। 31 मई तक सभी कमेटियों का गठन पीडीए के संतुलन के आधार पर कर दिया जाए। जिसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यकर्ता दो-दो कमजोर बूथ गोद लेकर उन्हें मजबूत करें। बूथ के यूथ से ही सत्ता परिवर्तन संभव हो सकेगा। रविवार को वह जिला कार्यालय पर जिला एवं महानगर के फ्रंटल संगठन एवं प्रकोष्ठों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 का लक्ष्य युवाओं के कंधों पर है और उनकी मेहनत ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की असली कुंजी बनेगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की असली ताकत होती है और सभी कार्यकर्ताओं को इसे मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करना होगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के कार्यक्रमों को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करे। महानगर क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए लगातार बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। बैठक मे अशोक यादव, असलम खान, मोहित भारद्वाज, एजाज अहमद, भुवनेश यादव, अविनाश मिश्रा, हृदेश यादव, केपी राठौर, श्यामवीर यादव, रामवीर दिवाकर, अमित गिहार, बृजेश आजाद, प्रमोद बिष्ट, राजेश मौर्या आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
